शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही परिणामों से उछला गैलेंट इस्पात (Gallantt Ispat) का शेयर

आज गैलेंट इस्पात (Gallantt Ispat) का शेयर 10% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

गैलेंट इस्पात के 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 130.78% की शानदार वृद्धि हुई। 2016 की समान तिमाही में हुए 9.42 करोड़ रुपये के मुकाबले गैलेंट इस्पात का मुनाफा 21.74 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की आमदनी भी 95.50 करोड़ रुपये से 45.49% की बढ़त के साथ 138.95 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में गैलेंट इस्पात 288.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ सीधे ऊपरी सर्किट स्तर 317.05 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे भी यह 28.80 रुपये या 9.99% की मजबूती के साथ 317.05 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख