शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने जीएसटी में मनोरंजन कर के मुद्दे पर किया अदालत का रुख

पीवीआर (PVR) ने मनोरंजन कर को जीएसटी (GST) के अंतर्गत लाने के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ बेंच का रुख किया है।

उच्च न्यायालय ने मनोरंजन कर पर अपना रुख साफ करने के लिए राज्य सरकार को नोटिस भेजा है। खबर है कि पीवीआर का कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मल्टीप्लेक्स और सिने मॉल को 5 साल के लिए मनोरंजन कर के एक हिस्से के रूप में बरकरार रखने का वादा किया था, जिसके आधार पर कंपनी ने राज्य में निवेश किया, मगर इस कर को जीएसटी के तहत लाये जाने से सरकार का वादा टूट गया।
उधर बीएसई में पीवीआर 1,459.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 1,460.00 रुपये पर खुला। करीब 11.10 बजे यह 19.25 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 1,440.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख