शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा टीवी 18 (TV 18) का मुनाफा

टीवी 18 (TV 18) ने चालू वित्त की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

2016 की समान तिमाही में हुए 17.3 करोड़ रुपये के मुकाबले टीटी 18 का मुनाफा 8.1% घट कर 15.90 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आमदनी 250 करोड़ रुपये से 8.5% की बढ़त के साथ 271.10 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 6.7% की गिरावट के साथ 32.40 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.95% घट कर 12% रहा।
उधर बीएसई में टीवी 18 65.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 66.90 रुपये पर खुला और 62.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1 बजे यह 2.60 रुपये या 3.99% की कमजोरी के साथ 62.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख