शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) के मुनाफे में 78% की बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) का शुद्ध लाभ 119.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 78% की बढ़ोतरी के साथ 212.5 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,458.2 करोड़ रुपये से 41.8% अधिक 2.067.8 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 25.6% बढ़त के साथ 416.8 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 260 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 20.2% रहा। दूसरी तरफ बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर 810.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 813.00 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में 950.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 110.60 रुपये या 13.64% की तेजी के साथ 921.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख