शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती इन्फ्राटेल, माइंडट्री, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, ऐक्सिस बैंक और टीसीएस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती इन्फ्राटेल, माइंडट्री, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, ऐक्सिस बैंक और टीसीएस शामिल हैं।

भारती इन्फ्राटेल - कंपनी का तिमाही मुनाफआ साल दर साल आधार पर 6% घट कर 585 करोड़ रुपये रह गया।
माइंडट्री - आईटी कंपनी का मुनाफा 103 करोड़ रुपये से बढ़ कर 142 करोड़ रुपये रहा।
श्रेई इन्फ्रा - कंपनी का मुनाफा 56% बढ़ कर 105 करोड़ रुपये रहा।
पूर्वांकरा - कंपनी सस्ते आवासों में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
हिंदुस्तान यूनिलीवर - 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 28% बढ़त के साथ 1,326 करोड़ रुपये रहा।
एचसीएल टेक - कंपनी ने 43,520 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
ऐक्सिस बैंक - सभी अवधियों के लिए बैंक ने एमसीएलआर में 5 आधार अंकों का इजाफा किया।
वरुण बेवरेजेज - बिहार राज्य में पेप्सिको इंडिया की फ्रेंचाइजी अधिकार प्राप्त करेगी।
पीएनबी हाउसिंग - कंपनी के 50 करोड़ डॉलर के मसाला बॉन्ड के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली।
टीसीएस - टीसीएस ने अमेरिकी कंपनी श्योर के साथ साझेदारी का विस्तार किया। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख