शेयर मंथन में खोजें

आठ गुणे से अधिक रहा अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transsmission) का शुद्ध लाभ

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transsmission) का मुनाफा 747.98% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 99.28 करोड़ रुपये की तुलना में 841.88 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 734.43 करोड़ रुपये से 146.15% अधिक 1,807.81 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 203.8% की बढ़त के साथ 1,432 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2,835 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 93% पर पहुँच गया। दूसरी ओर बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 231.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 252.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 5.90 रुपये या 2.55% की बढ़त के साथ 237.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख