शेयर मंथन में खोजें

माइंडट्री (Mindtree) के मुनाफे में 37.05% वृद्धि, शेयर उछला

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में माइंडट्री (Mindtree) के मुनाफे में 37.05% वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 103.1 करोड़ रुपये की तुलना में 141.5 करोड़ रुपये रहा। लाभ में बढ़ोतरी इसकी शुद्ध आमदनी में बढ़त के कारण हुई, जो कि 1,295.3 करोड़ रुपये से 6.36% अधिक 1,377.7 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा कंपनी का एबिटा तिमाही दर तिमाही आधार पर 34.6% अधिक 207.40 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 3.48% बढ़ कर 15.1% पर पहुँच गया। दूसरी ओर बीएसई में कंपनी का शेयर सकारातमक नतीजों से ऊपर चढ़ा। माइंडट्री का शेयर 623.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 657.30 रुपये पर खुला और 685.60 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 11.07 बजे यह 47.65 रुपये या 7.64% की तेजी के साथ 671.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख