शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) को रिजर्व बैंक ने दिखायी हरी झंडी

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) को भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की मंजूरी मिल गयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी को यह मंजूरी 50 करोड़ डॉलर के मसाला बॉन्ड जारी करने के लिए प्राप्त हुई है। बता दें कि आम तौर पर, मसाला बांड विदेशों में जारी किये जाने वाले रुपये-निहित बॉन्ड होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 1,277.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 1,279.00 रुपये पर खुला और 1,338.50 रुपये के ऊपरी शिखर तक उछला। करीब पौने 1 बजे के यह 6.65 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 1,284.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख