शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) का मुनाफा 23.11% घटा, शेयर लुढ़का

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के मुनाफे में 23.11% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध लाभ 593.96 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 456.66 करोड़ रुपये रह गया। मगर इसकी शुद्ध आमदनी में बढ़त हुई, जो कि 6,761.16 करोड़ रुपये की तुलना में 15.68% की वृद्धि के साथ 8,019.24 करोड़ रुपये रही। मगर लाभ में गिरावट का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा। बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 4,542.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 4,535.00 रुपये पर खुला औऱ 4,381.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 151.75 रुपये या 3.34% की कमजोरी के साथ 4,390.75 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख