शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने कमाया 1,076.87 करोड़ रुपये का मुनाफा

यस बैंक (Yes Bank) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,076.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया।

यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कमाये गये 882.63 करोड़ रुपये से 18.03% रहा। साथ ही बैंक की कुल आमदनी 5,229.96 करोड़ रुपये से 19.44% अधिक 6,492.56 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की कुल संपत्ति साल दर साल आधार पर ही 36.2% बढ़ कर 2,65,432.0 करोड़ रुपये, जमा 29.7% अधिक 1,71,731.4 करोड़ रुपये और एडवांस 46.5% बढ़ कर 1,71,514.9 करोड़ रुपये हो गये। उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 342.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 350.00 रुपये पर खुला औऱ 356.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 2.25 रुपये या 0.66% की कमजोरी के साथ 340.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख