शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की आमदनी और शुद्ध लाभ में गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शुद्ध लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 671.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 16.50% घट कर 560.7 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 23,335.7 करोड़ रुपये से 12.92% कम 20,318.6 करोड़ रुपये रही। एयरटेल के मुनाफे में लगातार छठी तिमाही में गिरावट दर्ज की गयी है। कंपनी के मुनाफे और आमदनी में गिरावट का प्रमुख कारण रिलायंस जियो के मुकाबले में अपने इंटरनेट और कॉल शुल्क कम करना है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कॉल पर भी कंपनी ने क्रॉस नेटवर्क पर वसूले जाने वाले शुल्क को आधे से ज्यादा कम किया। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 494.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 487.25 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे यह 4.80 रुपये या 0.97% की कमजोरी के साथ 489.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख