शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के शुद्ध लाभ में 23.60% की गिरावट आयी।

बैंक का शुद्ध लाभ 191.26 करोड़ रुपये से घट कर 146.11 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी कुल आमदनी 2,585.07 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.72% की गिरावट के साथ 2,514.50 करोड़ रुपये रह गयी। इसी बीच आईडीएफसी बैंक की एनपीए 7.03% घट कर 5.62% रह गयी। दूसरी ओर बीएसई में आईडीएफसी बैंक के शेयर ने 58.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 58.80 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 59.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 0.77% की मामूली बढ़त के साथ 58.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख