शेयर मंथन में खोजें

8.73% घटा विप्रो (Wipro) का मुनाफा

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो (Wipro) का मुनाफा 8.73% घटा।

कंपनी का शुद्ध लाभ 2,114.8 करोड़ रुपये से घट कर 1,930.1 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी भी 13,687.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.13% की मामूली गिरावट के साथ 13,669 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान विप्रो की आईटी क्षेत्र की डॉलर आमदनी 5.8% बढ़ कर 201.3 करोड़ डॉलर रही। दूसरी ओर बीएसई में विप्रो का शेयर 326.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 327.20 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के मध्य में यह 330.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 321.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 0.74% की बढ़त के साथ 328.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख