शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला नया निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को ईयू कारवान बाजार के लिए निर्यात ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी को स्टील पहियों की आपूर्ति करनी है। स्टील स्ट्रिप्स अपनी चेन्नई इकाई से मई 2018 से 5 महीनों के भीतर 1 लाख स्टील पहियों की आपूर्ति करेगी। ठेका मिलने से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 1,034.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,028.50 रुपये पर खुल कर 1,074.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयरों में 20.10 रुपये या 1.94% की मजबूती के साथ 1,054.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख