शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने न्यूजीलैंड में किया नये आपूर्ति केंद्र का शुभारंभ

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने हैमिल्टन, न्यूजीलैंड में एक आपूर्ति केंद्र का शुभारंभ किया है।

यह इस क्षेत्र में उद्यमों और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों दोनों के लिए नवाचार प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। न्यूजीलैंड में एचसीएल का पहला वितरण केंद्र दुनिया भर में इसके वैश्विक वितरण केंद्रों के नेटवर्क में इजाफा है। यह केंद्र कंपनी के वैश्विक ग्राहकों और भागीदारों को सहारा देगा और नवीनतम आईटी सेवाओं और डिजिटल व्यापार प्रौद्योगिकियों तक पहुँच प्रदान करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,083.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 1,094.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान में शुरुआत के बावजूद यह शुरू से ही दबाव में है। करीब 10 बजे एचसीएल टेक का शेयर 9.50 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 1,074.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,45,754.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,190.00 रुपये और निचला स्तर 920.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख