शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से टिप्पणियाँ मिलने से टूटा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में करीब 1.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की आंध्र प्रदेश के दुव्वड़ा में स्थित संयंत्र के निरीक्षण के बाद 08 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का ऑडिट मंगलवार 20 अगस्त को पूरा किया है। कंपनी ने तय समयसीमा के अंदर इन आपत्तियों से निपटने का बात कही है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
दूसरी तरफ बीएसई में डॉ रेड्डीज लैब का शेयर 2,554.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 2,500.00 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह अभी तक के सत्र में 2,490.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 10 बजे डॉ रेड्डीज का शेयर 37.70 रुपये या 1.48% की कमजोरी के साथ 2,517.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,799.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,065.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख