शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) : घरेलू, विदेशी कंपनियाँ खरीद सकती है सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल (Biopharmaceutical) बायोकॉन (Biocon) के शेयर में आज करीब 2.5% की मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार कुछ घरेलू और विदेशी कंपनियों की बायोकॉन की सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स इंडिया (Biocon Biologics India) में हिस्सेदारी खरीदने की योजना है। सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक (Temasek) और होमग्रोन प्राइवेट इक्विटी फंड ट्रू नॉर्थ (True North) के साथ कनैडियन पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (Canadian Pension Plan Investment Board) बायोकॉन बायोलॉजिक्स में 30 करोड़ डॉलर के निवेश से अल्पमत हिस्सेदारी के लिए अलग-अलग बातचीत कर रही हैं।
इस खबर से बायोकॉन के शेयर को सहारा मिला है। बीएसई में बायोकॉन का शेयर 218.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 221.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 226.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 5.45 रुपये या 2.45% की बढ़ोतरी के साथ 223.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,832.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 359.18 रुपये और निचला स्तर 211.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख