शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने भूटान में शुरू की नयी इकाई

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने भूटान में एक नयी इकाई का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने थिम्फू, भूटान में 720 मेगावाट (180X4) की मंगदेछु जलविद्युत परियोजना की 180 मेगावाट की चौथी और अंतिम इकाई का शुभारंभ कर दिया है। बीएचईएल की इस इकाई का उद्घाटन हाल ही में भूटान यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किया। इस अवसर पर भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग (Lotay Tshering) मौजूद रहे।
बीएचईएल ने इससे पहले भूटान में चुकुहा, कुरिचू और तला जैसी प्रमुख परियोजनाएँ शुरू की हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 49.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज गिरावट के साथ 49.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 47.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.75 रुपये या 3.50% की कमजोरी के साथ 48.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,783.55 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख