शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) को एक नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने रैनोलाजाइन (Ranolazine) एक्सटेंडेड-रिलीज (ईआर) नाम की गोली के लिए हरी झंडी दिखायी है। कंपनी इस दवा का उत्पादन समूह के हिमाचल प्रदेश के बद्दी में स्थित संयंत्र में करेगी।
रैनोलाजाइन का इस्तेमाल सीने में दर्द (एनजाइना) को रोकने के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि 2018 में इस दवा की अमेरिका में कुल बिक्री 94.5 करोड़ डॉलर की रही थी।
दूसरी ओर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह सपाट 219.45 रुपये पर ही खुला और कारोबार के दौरान 211.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है। अंत में यह 6.85 रुपये या 3.12% की कमजोरी के साथ 212.60 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 21,764.77 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 432.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख