शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने तीन नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने नागालैंड, झारखंड और राजस्थान में 1-1 स्टोर खोला है। इसके साथ ही भारत के 18 राज्यों के 181 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 232 हो गयी है। गौरतलब है कि नागालैड में कंपनी का यह पहला, झारखंड में 18वाँ और राजस्थान में 7वाँ स्टोर है। नये स्टोरों के शुभारंभ की घोषणा के बावजूद कंपनी के शेयर में कमजोरी है।
बीएसई में वी-मार्ट रिटेल का शेयर 1,734.20 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 1,760.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद शेयर का रुख नीचे की ओर मुड़ गया और 1,713.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 11 बजे वी-मार्ट का शेयर 16.10 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 1,718.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,118.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,701.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख