शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने किया गूगल क्लाउड (Google Cloud) के साथ साझेदारी का विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने प्रमुख तकनीक कंपनी गूगल (Google) के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है।

अब इन्फोसिस एक गूगल क्लाउड प्रबंधित सेवा प्रदाता (एमएसपी) बन गयी है। एक योग्य एमएसपी के रूप में इन्फोसिस अपने ग्राहकों को अपने डीप क्लाउड और डेटा एनालिटिक्स विशेषज्ञता के साथ पूर्ण ऐप्पलिकेश लाइफसाइकिल सेवाएँ प्रदान करेगी।
एमएसपी के कार्यक्रम के तहत अन्य सेवाओं में डेटा कैफे (प्रासंगिक बातचीत के लिए डेटा अन्वेषण और ज्ञान-संबंधी संवादी इंटरफेस के लिए एक उद्यम पोर्टल), संपत्ति के रूप में डेटा के प्रबंधन के लिए डेटा बाजार, हाइब्रिड प्लेटफॉर्म पर डेटा गवर्नेंस और डेटा ऑपरेशन, त्वरित विश्लेषण के लिए एक डेटा विज्ञान प्रयोग उपकरण किट और गूगल क्लाउड में एसएपी वर्कलोड माइग्रेशन को तेज करने के लिए समर्थन शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 799.55 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 800.80 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट के बीच इन्फोसिस का शेयर भी दबाव में है। करीब साढ़े 11 बजे इन्फोसिस का शेयर 4.55 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 795.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,41,520.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 804.25 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख