शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) ने की सावधि जमा दरों में कटौती

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने विभिन्न अवधियों की सावधि जमाओं (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.10% से 0.50% तक की कटौती कर दी है।

साथ ही एसबीआई ने थोक जमा पर ब्याज दरों में 0.30% से 0.70% तक की कटौती की है। बैंक की नयी दरें सोमवार 26 अगस्त से प्रभाव में आयेंगी। बैंक ने 7-45 दिन की सावध जमा पर ब्याज दर 50 आधार अंक घटा कर 4.5%, 46-179 दिन के लिए 25 आधार अंक घटा कर 5.50% और 180 दिन से एक साल से कम तक की अवधि पर भी 25 आधार अंक घटा 6% कर दी।
इसके अलावा 1-2 साल की जमा पर ब्याज दर 10 आधार कम होकर 6.70% रह गयी। एसबीआई में बचत खातों में 1 लाख रुपये तक राशि रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए 3.5% ब्याज दर बरकरार रखी गयी है।
उधर बीएसई में एसबीआई का शेयर शुक्रवार को 2.70 रुपये या 1.01% की मजबूती के साथ 271.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,41,946.22 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.70 रुपये और निचला स्तर 247.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख