शेयर मंथन में खोजें

डीसीडब्ल्यू (DCW) के निदेशक मंडल ने लिया बड़ा फैसला

शुक्रवार 23 अगस्त को रसायन कंपनी डीसीडब्ल्यू (DCW) के निदेशक मंडल की समिति की बैठक हुई।

बैठक में 1 लाख रुपये प्रति वाले 676 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये जाने वाले इन डिबेंचरों से कंपनी को 6.76 करोड़ रुपये की पूँजी हासिल होगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डीसीडब्ल्यू का शेयर कमजोर शुरुआत के बावजूद सत्र के अंत में 0.30 रुपये या 1.92% की बढ़ोतरी के साथ 15.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 351.37 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्चतम स्तर 29.15 रुपये और निचला स्तर 13.15 रुपये रहा है।
बता दें कि डीसीडब्ल्यू सोडा पाउडर, सोडियम बाइकार्बोनेट और अमोनियम बाइकार्बोनेट, कास्टिक सोडा, तरल क्लोरीन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, लाभकारी इल्मेनाइट, ट्राइक्लोरोइथीलीन, येलो आयरन ऑक्साइड और फेरिक क्लोराइड का उत्पादन करती है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख