शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) में 12% की उछाल

सोमवार की सुबह बाजार खुलते ही एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के शेयर में जोरदार उछाल दर्ज हुई है।

पिछले बंद स्तर 7.33 रुपये के मुकाबले आज सोमवार को यह 7.90 रुपये पर खुला और चंद मिनटों के अंदर ही 8.30 रुपये तक उछला है। इस तरह यह शेयर फिलहाल 12% से भी ज्यादा की जबरदस्त तेजी दिखा रहा है।
शुक्रवार 15 नवंबर को यह खबर आयी थी कि एचसीएल इन्फोसिस्टम्स की सहायक कंपनी एचसीएल लर्निंग ने उसके पूर्ण स्वामित्व वाली सिंगापुर स्थित कंपनी एचसीएल इन्सिस को बेचने का सौदा पूरा कर लिया है। यह बिक्री हांग कांग की पीसीसीडब्लू सॉल्यूशंस को 5.76 करोड़ सिंगापुर डॉलर में की गयी है।
हालाँकि दूसरी तिमाही कंपनी के तिमाही नतीजे बाजार को पसंद नहीं आये थे और 5 नवंबर को नतीजे आने के बाद इसके शेयर की काफी पिटाई हुई थी। इसने दूसरी तिमाही में 40 करोड़ रुपये का घाटा दिखाया था। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख