शेयर मंथन में खोजें

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर (Sterling and Wilson Solar) ने फिर छुआ निचला सर्किट, शेयर 10% फिसला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर मंगलवार के कारोबार में स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर (Sterling and Wilson Solar) का शेयर 10% की गिरावट के साथ 288.90 रुपये पर बंद हुआ। यह इसका 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है।

सोमवार के कारोबार में यह शेयर 20% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बीस अगस्त 2019 को इसके सूचीबद्ध होने के बाद पिछले तीन महीनों के दौरान इसके निवेशकों को अब तक 63% का घाटा हो चुका है। 20 अगस्त को अपनी लिस्टिंग के दिन यह 780 रुपये इश्यू प्राइस के मुकाबले 54.65 रुपये या 7% की गिरावट के साथ 725.35 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद के सत्रों में यह लगातार नीचे की ओर फिसलता ही चला गया।
गौरतलब है कि सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर का कारोबार 26 देशों में फैला है। यह अपनी सहायक कंपनियों और शाखा दफ्तरों से वैश्विक स्तर पर संचालन करती है। कंपनी के प्रवर्तक कंपनी के आईपीओ के समय की गयी इंटर-कॉरपोरेट लोन रीपेमेंट की प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर सके हैं। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख