शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को तमिल नाडु से मिला बसों की आपूर्ति का ठेका

देश की सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) को तमिल नाडु रोडवेज ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (Tamil Nadu State Roadways Transport Undertakings) से बस आपूर्ति का ठेका मिला है।

कंपनी ने बुधवार की सुबह स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी विज्ञप्ति में बताया कि ठेके के तहत अशोक लेलैंड को 1,750 बसों की आपूर्ति करनी है। कंपनी ने कहा है कि हाल ही में विभिन्न सरकारी इकाइयों से बसों के लिए ठेके मिलने के बाद यह ठेका मिला है। अशोक लेलैंड वर्तमान में दुनिया में चौथा सबसे बड़ी बस निर्माता कंपनी है। कंपनी ने कहा है कि नये ठेके से इसकी बस उत्पादन के क्षेत्र में उसकी स्थिति मजबूत और होगी।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज के कारोबार में अशोक लेलैंड का शेयर 80.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 83.30 रुपये पर खुला। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बाद आज के सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 1.05 रुपये यानी 1.30% की मजबूती के साथ 81.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख