शेयर मंथन में खोजें

दस लाख करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूँजीकरण वाली पहली भारतीय कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

बीएसई सेंसेक्स की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Indstries) का शेयर गुरुवार के कारोबार में 1584 रुपये तक पहुँच गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गुरुवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.65% की मजबूती रही और यह आज के सत्र के अंत में 1579.95 रुपये पर बंद हुआ। इस तेजी के बाद कंपनी का बाजार पूँजीकरण 10,01,555 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गयी है जिसका बाजार पूँजीकरण दस लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर कैलेंडर साल 2019 में तकरीबन 41% की बढ़ोतरी दर्ज कर चुका है। 31 दिसंबर 2018 को कंपनी का शेयर बीएसई पर 1121.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख