शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में बुधवार के कारोबार में रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया।

आज के कारोबार में यह 4.8% के नुकसान के साथ 10.90 रुपये पर रहा, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। यही नहीं, इस शेयर का सर्वकालिक निम्नतम स्तर भी है।
मंगलवार को देर शाम स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी जानकारी में रिलायंस कैपिटल ने बताया था कि नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के ब्याज/ मूलधन की अदायगी में इससे देरी हो गयी है। इन एनसीडी की देय तिथि 9 दिसंबर 2019 को थी।
याद रहे कि 31 दिसंबर 2018 को कंपनी के शेयर ने 232.20 रुपये का स्तर छूते हुए 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर बनाया था। लेकिन पिछले नौ कारोबारी सत्रों में यह शेयर लगभग 31% फिसल चुका है। बीएसई पर 28 नवंबर 2019 को यह 15.75 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले एक महीने में यह शेयर 55% से अधिक लुढ़क चुका है। बीएसई पर 11 नवंबर 2019 को यह 24.50 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख