शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में गुरुवार के कारोबार में जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया।

आज के कारोबार में यह 4.93% के नुकसान के साथ 7.91 रुपये पर रहा, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। पिछले कुछ समय से शेयर में हो रही भारी बिकवाली से यह दबाव में है और पिछले पाँच कारोबारी सत्रों में यह करीब 17% फिसल चुका है। पाँच दिसंबर 2019 को यह 9.50 रुपये पर बंद हुआ था। कैलेंडर साल 2019 में जैन इरिगेशन सिस्टम्स का शेयर करीब 89% लुढ़क चुका है। 31 दिसंबर 2018 को यह बीएसई पर 69.70 रुपये पर बंद हुआ था।
जुलाई-सितंबर 2019 तिमाही में जैन इरिगेशन सिस्टम्स की आमदनी 395.80 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इस दौरान इसे 113.11 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था।
कंपनी में शेयरधारिता पर नजर डालें तो सितंबर 2019 के अंत में कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 28.64% है, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की इसमें हिस्सेदारी 26.83% है। जून 2019 के अंत में कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 28.64% थी, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 31.89% रही थी। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख