शेयर मंथन में खोजें

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का मुनाफा 21% घटा

कारोबारी साल 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल के आधार पर 21% कम हो गया।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि के 887 करोड़ रुपये की तुलना में घट कर 704 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान भारती इन्फ्राटेल की शुद्ध आमदनी साल-दर-साल 6% की गिरावट के साथ 3,505 करोड़ रुपये रही।
सोमवार को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद घोषित नतीजों के मुताबिक, इस दौरान भारती इन्फ्राटेल का कंसोलिडेटेड एबिटडा साल-दर-साल 7% की गिरावट के साथ 1,807 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 51.6% रहा। कंपनी के टावरों की संख्या तिमाही आधार पर 430 और सालाना आधार पर 3,170 बढ़ कर 95,801 हो गयी।
बीएसई में सोमवार को भारती इन्फ्राटेल का शेयर 195.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले कमजोरी के साथ 194.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख