शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) के मुनाफे में 60.1% की गिरावट

मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में यस बैंक (Yes Bank) के मुनाफे में साल-दर-साल 60.1% की कमी दर्ज की गयी।

कारोबारी साल 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 45.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2019-20 की समान तिमाही में यस बैंक को 113.76 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक की कुल आमदनी (Total Income) साल-दर-साल आधार पर 32.8% घट कर 6,106.74 करोड़ रुपये रही। कारोबारी साल 2019-20 की समान तिमाही में यस बैंक की आमदनी 9,088.80 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में आज का कारोबार समाप्त होने के बाद घोषित नतीजे के मुताबिक, मौजूदा कारोबारी साल की पहली तिमाही में यस बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी (Net Interest Income) साल-दर-साल 16.3% की गिरावट के साथ 1,908 करोड़ रुपये रही, जबकि बैंक की गैर-ब्याज आमदनी 51.2% घट कर 621 करोड़ रुपये दर्ज की गयी। इस दौरान बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही-दर-तिमारी 109 आधार अंक की बढ़ोतरी के साथ 3% रहा है।
हालाँकि यस बैंक के प्रावधान इस दौरान साल-दर-साल 39.1% की गिरावट के साथ 1,087 करोड़ रुपये के रहे हैं। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक के प्रावधान 1,784.1 करोड़ रुपये रहे थे। इस दौरान बैंक का सकल एनपीए 17.3% और शुद्ध एनपीए 4.96% रहा।
यस बैंक के शेयर में गिरावट का सिलसिला आज लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। बीएसई में आज यस बैंक का शेयर 0.40 रुपये या 3.25% की गिरावट के साथ 11.90 रुपये पर रहा। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 29,815.34 करोड़ रुपये है। इसका पिछले 52 हफ्तों का शिखर 98.65 रुपये और निचला स्तर 5.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख