शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव के फिर से गहराने के कारण आज लंदन में बेस मेटल में मिला-जुला रुझान रहा। लेकिन शंघाई में तांबे और निकल की कीमतों में कल की भारी गिरावट के बाज आज रिकवरी देखी जा रही है। इस बीच चीन के केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि आर्थिक धीमेपन से निपटने के लिए छोटे और मध्यम आकार के बैंकों को लगभग 280 अरब युआन जारी करने के लिए रिजर्व रेशों में कटौती करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के उत्पादों पर फिर से टैरिफ लगाने की धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच फिर से वार्ता के पटरी से उतरने की आशंका के बाद तनाव के गहराने के कारण बेस मेटल की कीमतों पर दबाव रह सकता है। ट्रंप ने कहा है कि व्यापार विवाद को समाप्त करने के लिए चीन की ओर से धीमी कार्रवाई के कारण शुक्रवार से चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर टैरिफ 10% से बढ़ा कर 25% लगा दिया जायेगा। तांबे की कीमतों के 440 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 433 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
जिंक की कीमतों के 225 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 220 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 130-134 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। निकल की कीमतों के 855 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 830 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 148 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 07 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!