शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में बढ़ोतरी के संकेत - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में निचले स्तर से उछाल दर्ज की जा सकती है।

तांबे की कीमतों में 427 रुपये तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अमेरिका द्वारा चीन की हुआवेई टेक्नोलॉजी पर से कुछ प्रतिबंधों को अस्थायी रूप से कम करने के कारण लंदन में तांबे की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। इसके पहले अमेरिका ने चीन के हुवेई टेक्नोलॉजी सहित 68 कंपनियों को ब्लैक सूची में डाल दिया था, जिससे चीन की कंपनियों को अमेरिका निर्मित सामानों की खरीदारी मुश्किल हो गयी थी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार तनाव गहरा गया था।
इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व रिफाइंड तांबा बाजार में जनवरी के 33,000 टन की कमी की तुलना में फरवरी में 74,000 टन की कमी थी। जिंक की कीमतों के 211 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 215 रुपये, लेड की कीमतों के 125 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 127 रुपये, निकल की कीमतों के 835 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 860 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 142 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 146 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख