शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में बरकरार रह सकती है मंदी - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी बरकरार रह सकती है।

आज अप्रैल महीने के चीन के व्यापार आँकड़े जारी किये जायेंगे। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव के कारण लंदन में बिकवाली के बाद शंघाई में तांबे और जिंक की कीमतों में कई महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। तांबे की कीमतों में 407 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पेरू में एमएमजी की लास बंबास खदान में मार्च और अप्रैल में स्थानीय लोगों द्वारा नाकेबंदी नहीं हुई है और लोगों से बातचीत हो रही है। इस बीच जिंक की कीमतों के 214 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 208 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। शंघाई में जिंक की कीमतों में 1.5% की और निकल की कीमतों में 0.9% की गिरावट हुई है। इंटरनेशनल कॉपर स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व रिफाइंड निकल बाजार में फरवरी के 1,000 टन की कमी की तुलना में मार्च में 12,500 टन की कमी थी। लेड की कीमतों के 128 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 123 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 845 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 820 रुपये के स्तर तक पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 146 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 142 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!