शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें नरमी के रुख के साथ सीमित दायरे में रह सकती है और कीमतों में 440 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 434 रुपये तक नीचे जा सकती हैं। चीन और अमेरिका के बीच लंबे होते व्यापार युद्ध के कारण एलएमई में तांबे की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। दोनों देशों के प्रतिनिधि इस हफ्ते वार्ता करेंगे, लेकिन कहाँ वार्ता होगी और क्या प्रगति है इस पर कुछ नहीं कहा गया है।
चीन के पर्यावरण मंत्रालय ने कहा है कि वह चाइना मिनमेटल्स और केमिकल उत्पादक चाइना नेशनल केमिकल कॉर्प की प्रदूषण नियंत्रण को लेकर फिर से जाँच करेगा।
इस बीच जिंक की कीमतों के 195 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 190 रुपये पर, लेड की कीमतों के 155 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 150 रुपये पर, निकल की कीमतों के 900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 860 रुपये के स्तर पर और एल्युमीनियम की कीमतों के 144 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 140 रुपये पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख