शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती है और कीमतों को 444 रुपये पर सहारा और 448 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध का कोई समाधान होने की उम्मीद से लंदन में तांबे की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका और चीन के वार्ताकारों ने कल बहुत ही सकारात्मक बातचीत की है और अमेरिका सितंबर में व्यक्तिगत रूप से वार्ता करने की योजना बना रहा है।
जिंक की कीमतों के 183 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 186 रुपये, लेड की कीमतों के 152 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 156 रुपये, निकल की कीमतों के 1,110 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,130 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 138 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 141 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!