शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा चीन के साथ व्यापार करार की उम्मीद और नये टैरिफ के कारण वैश्विक बाजार के सुस्त होने की आशंका के कम होने से आज तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कच्चे तेल की कीमतों के 3,850 रुपये पर सहारे के साथ 3,950 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण विश्व स्तर पर माँग कम होने की आशंका से तेल की कीमतों में अप्रैल के उच्च स्तर से 20% की गिरावट हुई है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 157 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 162 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। अमेरिका में सामान्य से अधिक तापमान के कारण वातानुकूलन के लिए माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!