शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 438 रुपये पर सहारे के साथ 445 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद से शंघाई में तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन निवेशकों की सतर्कता के कारण बढ़त सीमित रही। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन के साथ व्यापार युद्ध के अंत के लिए पहले दौर का करार पूरा हो चुका है और 15 अक्टूबर से लगाये जाने वाले शुल्क को टाल दिया गया है, लेकिन मौजूदा शुल्क बरकरार रहेगा, क्योंकि अंतिम समझौते पर सहमति के लिए अभी काफी कुछ किये जाने की जरूरत है।
जिंक की कीमतों के 183 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 188 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। निकल की कीमतों के 1,230 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,260 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 132 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 136 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!