शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतों के 442 रुपये पर सहारे के साथ 446 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। सितंबर में चीन का आयात और निर्यात अनुमान से अधिक कम हुआ है और पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में निर्यात 3.2% कम हुआ है, जबकि आयात 8.5% कम हुआ है। जिंक की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों के 187 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 195 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों के 155 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,150 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,190 रुपये के स्तर तक रिकवरी करने की संभावना है।
इंडोनेशिया ने नियमों के उलंघन की जाँच के लिए निर्यात को कुछ दिनों तक रोके जाने के बाद फिर से कुछ निकल अयस्क निर्यातकों को निर्यात करने की अनुमति दे दी है। एल्युमीनियम की कीमतों के 133 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 136 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख