शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं।

तांबे की कीमतें 507 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 515 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। आज एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में कल की बढ़त आज भी जारी है जबकि शंघाई में एल्युमीनियम को छोड़कर अन्य बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान है। तांबे की कीमतों में इस विश्वास पर बढ़ोतरी हुई कि अमेरिका 2020 में कोरोना वायरस वैक्सीन विकसित कर सकता है। चीन के बेहतर फैक्ट्री आँकड़ों के बाद दुनिया के शीर्ष धातु खपत वाले देश में माँग में वृद्धि की उम्मीद से तांबे की कीमतों में वृद्धि हुई है। कोचिल्को के अनुसार, चिली ने जुलाई महीने में 466,500 टन तांबे की सामग्री का उत्पादन किया है जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 469,900 टन तांबे का उत्पादन किया है। वैश्विक धातु निर्यातक, पेरू में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रतिबंधें के कारण 2020 की पहली छमाही में तांबा, सोना और जिंक के उत्पादन में गिरावट हुई है। दुनिया के नंबर 2 तांबा उत्पादक के अनुसार 2020 की पहली छमाही में तांबें का उत्पादन 2019 की समान अवधि की तुलना में 20.4% कम हो गया है। लेकिन पिछले 3 महीनों में पेरू का उत्पादन काफी बढ़ जाने से आपूर्ति-श्रृंखला के मुद्दों का तांबे की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
जिंक की कीमतें 187 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 192 रुपये, लेड की कीमतें 151 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 155 रुपये, निकल की कीमतें 1,060 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,120 के स्तर पर पहुँच सकती है। निकल अयस्क निर्यात पर प्रतिबंध के परिणामस्वरूप इंडोनेशियाई खनन और प्रसंस्करण फर्म एंटम के निकल अयस्क का उत्पादन 2019 के पहले छह महीनों में 4.79 गीले मीटिंक टन से कम होकर 1.37 गीला मीटिंक टन हो गया।
एल्युमीनियम की कीमतें 144 रुपये के पास सहारा के साथ 148 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख