शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 3,200 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 3,040 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

पिछले सत्रा में पाँच महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद डॉलर के कमजोर होने के बावजूद अमेरिका सहित दुनिया भर में कोरोना वायरस के बढ़त मामलों के कारण तेल की माँग में कमी की आशंका आज तेल की कीमतें स्थिर है। ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट के बाद कल दोनों बेंचमार्क कॉन्टैक्ट की कीमतें 1% से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 6 मार्च के बाद से अधिक स्तर पर पहुँच गयी। ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार 1 अगस्त को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 7.4 मिलियन बैरल कम हुआ है जबकि बाजार का अनुमान 3 मिलियन बैरल की गिरावट का था। फिर भी निवेशक ऐसे समय में अमेरिका रिफाइंड उत्पादों के भंडार में बढ़ोतरी को लेकर सावधन रहे जब अमेरिकी केंद्रीय बैंकरों ने कहा कि कोरोना मामलों में फिर से बढ़ोतरी के कारण दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ता में आर्थिक सुधर धीमी हो रही है। ईआईए के अनुसार डिस्टिलेट का भंडार दिखाया, जिसमें डीजल और हीटिंग ऑयल शामिल हैं, 38 साल के उच्च स्तर पर चढ़ गया, और गैसोलीन का भंडार भी अप्रत्याशित रूप से लगातार दूसरे सप्ताह में बढ़ा है।
नेचुरल गैस की कीमतें गिरावट के साथ कारोबार कर सकती है और कीमतों को 154 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 166 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख