शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,870 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 2,710 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

दुनिया भर में कोविड-19 बढ़ते मामलों और पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल के स्टॉक में अनुमान के विपरीत बढ़ोतरी होने से ईंधन की माँग के बारे में चिंता के बाद आज तेल वायदा में शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई है। अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आँकड़ों के अनुसार, 4 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी राज्यों में कोरोना वायरस मामले के बढ़ने के बाद, देश के कच्चे माल भंडार में 3 मिलियन बैरल की वृद्धि हुई है, जबकि अनुमान 1.4 मिलियन बैरल की गिरावट का था। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन गुरुवार को आधिकारिक साप्ताहिक भंडार के आँकड़ें आज जारी किये जायेगें।
नेचुरल गैस की कीमतों में बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतों में 181 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 172 रुपये के स्तर तक गिरावट हो सकती है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!