शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में निचले स्तर पर खरीदारी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,830 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 2,610 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

तेल की कीमतों में आज मिला-जुला रुझान रहा है। मेक्सिको की खाड़ी में एक उष्णकटिबंधीय तूफान ने अमेरिकी कच्चे तेल के रिगों को बंद करने के लिए मजबूर होने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अतिरिक्त आपूर्ति और ईंधन की कम होती माँग को लेकर चिंताओं के कारण बढ़त सीमित रही। दोनों बेंचमार्क की कीमतें पिछले सप्ताह लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुई। उष्णकटिबंधीय तूफान सैली ने रविवार को फ्लोरिडा के पश्चिम में मैक्सिको की खाड़ी में ताकत हासिल की और श्रेणी 2 के तूफान बनने की ओर अग्रसर है। एक महीने से भी कम समय में तूफान लौरा के बाद दूसरी बार तेल उत्पादन बाधित हो रहा है। लीबिया में, कमांडर खलीफा हफ्टर ने तेल सुविधओं की एक महीने की नाकाबंदी को समाप्त करने के लिए वादा किया, जिससे बाजार में अधिक आपूर्ति बढ़ जायेगी लेकिन यह अस्पष्ट है कि तेल क्षेत्रों और बंदरगाहों का संचालन शुरू हो जायेगा।
नेचुरल गैस की कीमतों में बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतों में 174 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 162 रुपये के स्तर तक गिरावट हो सकती है। अगले सप्ताह कम ठंड के बाद एयर कंडीशनिंग की माँग अनुमान से कम होने की संभावना से कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में पिछले सप्ताह गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!