शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में सुस्ती, नेचुरल गैस की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किये जाने की संभावना हैं और कीमतों को 2,980 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 2,780 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के डॉक्टरों के बयान के बाद तेल की कीमतों में आज 1% से अधिक की वृद्धि हुई। ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितता के बीच कोरोना वायरस मामले की संख्या वैश्विक आर्थिक सुधार की गति धीमी होने की आशंका से शुक्रवार को कीमतों में 4% से अधिक की गिरावट आयी थी। इस बीच हाल ही में कीमतों में वृद्धि के बाद कुछ अमेरिकी उत्पादकों ने ड्रिलिंग फिर से शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बेकर ह्यूजेस के आँकड़ों के अनुसार इस सप्ताह अमेरिकी ऊर्जा फर्मों ने अक्टूबर 2018 के बाद पहली बार लगातार तीसरे सप्ताह में तेल और गैस रिगों की संख्या में बढ़ोतरी की है।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक रह सकती है और कीमतों में 179 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 198 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। अमेरिका के पूरे पश्चिम में मौसम के सामान्य से अधिक गर्म होने की उम्मीद के बाद बिकवाली के कारण शुक्रवार को नेचुरल गैस की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!