शेयर मंथन में खोजें

नेचुरल गैस में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की संभावना हैं और कीमतों को 3,020 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 2,840 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी उत्पादकों द्वारा तूफान डेल्टा के कमजोर होने के बाद उत्पादन फिर से बहाल करना शुरू करने और नॉर्वे में उत्पादन को प्रभावित करने वाली हड़ताल समाप्त होने के बाद आज तेल की कीमतों में लगातार दिन गिरावट हुई है। पिछले हफ्ते दोनों कॉन्टैंक्टों की कीमतों में 9% से अधिक की वृद्धि हुई, जो जून के सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है लेकिन शुक्रवार को नॉर्वे की तेल कंपनियों द्वारा मजदूर संघ के अधिकारियों के साथ एक समझौते पर सहमत होने के बाद कीमतों में गिरावट हुई। संयुक्त राज्य अमेरिका में, तूफान डेल्टा, जिसने 15 वर्षों में अमेरिका के मैक्सिको की खाड़ी के अपतटीय ऊर्जा उत्पादन को सबसे बड़ा झटका दिया था, रविवार तक कमजोर हो गया था।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 197 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 215 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। तूफान के कारण लगभग 20% अमेरिकी गैस उत्पादन बंद हो गया था। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी