शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ एक दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतें 599 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 604 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 मामलों में वृद्धि होने और अधिक लॉकडाउन के कारण आज एलएमई और शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। चीन का कैक्सिन मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स (पीएमआई) दिसंबर में 53 रहा जो अनुमान 54.7 और नवंबर में 54.9 की तुलना में कम रहा। उद्योग के विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर तांबे की आपूर्ति में 2019 की तुलना में 1.2% या लगभग 257,000 टन की गिरावट की संभावना है जिसमें सबसे अधिक प्रभावित देश पेरू (14.5%), ऑस्ट्रेलिया (7.5%) और मैक्सिको (4.5%) होंगे। लेकिन वैश्विक स्तर पर तांबा खनन उद्योग को 2021 में तांबे का उत्पादन 1.36 मिलियन टन बढ़कर 21.4 मिलियन टन हो जाने की उम्मीद है।

जिंक की कीमतें 220 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 216 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। लेड की कीमतें 158 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 161 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। अधिक आपूर्ति की चिंताओं के कारण जिंक की कीमतें गिर सकती हैं क्योंकि कनाडा स्थित लुंडिन माइनिंग कॉर्प जनवरी से पुर्तगाल में अपनी एक खदान में जिंक अन्वेषण का विस्तार करने के लिए तैयार है। निकल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,260 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,280 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। चीनी इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी फर्म जीईएम के लि. का लक्ष्य इंडोनेशिया के मोरोवाली औद्योगिक पार्क में अपनी हिस्सेदारी को 72% तक दोगुना करना है।
एल्युमीनियम की कीमतों में 162 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 165 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। वैश्विक एल्युमीनियम बाजार के 2024 में 176.96 बिलियन डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है, जो 2020-2024 की अवधि में 4.82% के सीएजीआर की दर से बढ़ रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!