शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतें 635 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 640 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

अमेरिकी प्रोत्साहन की वजह से मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी, कमजोर होते डॉलर, कोरोना वायरस संक्रमण की घटती दरों और ऐतिहासिक रूप से कम स्टॉक के कारण कल तांबे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। पेरू के ऊर्जा और खान मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर प्रतिबंधें के कारण दुनिया में तांबे के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश में उत्पादन प्रभावित होने से पेरू का तांबा उत्पादन 12.5% की गिरावट के साथ 2.15 मिलियन टन रह गया है।

जिंक की कीमतें 215 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 218 रुपये, लेड की कीमतें 166 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 169 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। निकल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 1,348 रुपये के पास समर्थन के साथ 1,365 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। निकल की माँग, मुख्य रूप से स्टेनलेस स्टील बनाने में उपयोग की जाती है, इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी में कच्चे माल के रूप में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि गठबंधन सरकार के पतन से न्यू कैलेडोनियन आपूर्ति प्रभावित होगी या नहीं। यद्यपि अन्य देश न्यू कैलेडोनिया से आपूर्ति में किसी भी कमी को भरने के लिए निर्यात बढ़ा सकते हैं, लेकिन चीन में बाजार में कमी और अन्य देशों से माँग में रिकवरी की वजह से निकल की कीमतों को अच्छी तरह से मदद मिल सकती है।

एल्युमीनियम की कीमतों में 166 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 169 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। नॉवेलिस के अनुसार वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम माँग में बढ़ोतरी जारी रहेगी जो कोरोना वायरस महामारी द्वारा लंबे समय तक नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं होगी। नॉवेलिस ने 31 दिसंबर, 2020 समाप्त होने तीसरी वित्तीय तिमाही में 933,000 मिलियन टन फ्लैट-रौल्ड एल्युमीनियम उत्पादों का निर्यात किया है, जो साल दर साल 17% चढ़ रहा है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!