शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,670 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,580 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

एशिया में आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। निवेशकों को अगले सप्ताह में निर्धारित पेट्रेलियम निर्यातक देशों और सहयोगियों (ओपेक) की बैठक का इंतजार है। ओपेक प्लस की बैठक में कार्टेल द्वारा उत्पादन स्तर पर किये गये किसी भी बदलाव के लिए बारीकी से देखा जायेगा क्योंकि कीमतें रिकवरी हो रही है। सऊदी अरब ने साल के पहले अतिरिक्त उत्पादन कटौती का वादा किया, जिससे भंडार को कम करने को मदद मिली। अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन मार्च 2020 में, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से ठीक पहले 13.1 मिलियन बैरल प्रति दिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गया था। ईआईए की रिपोर्ट के अनुसार पिछले हफ्ते के 9.7 मिलियन की गिरावट से पहले यह 10.5 मिलियन और 11.0 मिलियन बैरल प्रति दिन के बीच स्थिर हो गया था।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 207 रुपये के स्तर पर अड़चन और 200 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अमेरिका के पूर्वी तट के अधिकांश हिस्सों में तापमान के सामान्य से अधिक गर्म और पश्चिमी तट पर सामान्य से अधिक ठंडा रहने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख