शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में बाधा, बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतें 678 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 670 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

शंघाई और एसएमई दोनों में बेस मेटल की कीमतों में आज तेजी का रुझान है क्योंकि निवेशकों ने तुर्की के केंद्रीय बैंक में अचानक उथल-पुथल के बाद वहाँ की मुद्रा लीरा के कारोबार पर नजर देखी। प्रमुख तांबा उत्पादक कोडेल्को को 2030 तक चिली में अपने रेडमीरो टोमिक खदान का विस्तार करने के लिए क्षेत्रीय पर्यावरण नियामक से मंजूरी मिल गयी है।

जिंक पर बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतें 221 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 214 रुपये, लेड की कीमतें 164 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 160 रुपये, निकल की कीमतों के 1,140-1,180 रुपये के इायरे में कारोबार करने की संभावना है। चीन की इस्पात और निकल उत्पादक त्सिंगशान ने इंडोनेशियाई निकल संसाधन फर्म सिल्करोड निकल से निकल अयस्क खरीदने के लिए दो साल की छूट पर हस्ताक्षर किया हैं। सिल्करोड मार्च 2021 से दिसंबर 2022 तक उच्च श्रेणी के 2.7 मिलियन मीटिंक टन निकल अयस्क त्सिंगशान को आपूर्ति करेगा।

एल्युमीनियम की कीमतों में 179 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 175 रुपये तक गिरावट हो सकती है। इंटरनेशनल एल्युमीनियम इंस्टीट्यूट के अनुसार वैश्विक एल्युमीनियम उद्योग को 2050 तक ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में 77% की कमी करनी चाहिये। 2050 तक एल्युमीनियम की माँग 80% बढ़कर लगभग 180 मिलियन टन हो जायेगी क्योंकि आंशिक रूप से इसकी जरूरत उत्सर्जन में कटौती करने, शहरी इमारतों में और बिजली केबल बिछाने के लिए, इलेक्ट्रिक वाहनों में होती है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!