शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में रुकावट, बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतें 665 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 657 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

वैश्विक आर्थिक रिकवरी आउटलुक और कोविड संक्रमणों की वृद्धि को लेकर नये सिरे से चिंताओं के कारण शंघाई और एसएमई दोनों में बेस मेटल की कीमतों में आज भी नरमी का रुझान है फ्रीपोर्ट मैक्मॉरन इंक, 31 मार्च को चीन के त्सिंगशान होल्डिंग समूह के साथ इंडोनेशिया के वेसा खाड़ी में एक तांबा स्मेल्टर बनाने के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का सौदा करेगा। स्मेल्टर में 2.4 मिलियन टन तांबा कंसेंन्टेंट की इनपुट लागत और 6,00,000 टन की उत्पादन क्षमता होगी। चीन और पश्चिम के बीच तनाव बढ़ रहा है, साथ ही अमेरिकी कर सेंटीमेंट भी प्रभावित हुआ है और निवेशकों को सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर में खरीदने के लिए प्रेरित किया।
जिंक पर बिकवाली का दबाव रह सकता है और कीमतें 219 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 215 रुपये, लेड की कीमतें 162 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 159 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। गैल्वनाइजिंग उद्यमों के तैयार उत्पादों के भंडार में बढ़ोतरी से जिंक की कीमतों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। निकल में निचले स्तर पर खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,165 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,195 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।

एल्युमीनियम की कीमतों में 179 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 175 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चीन अपने सरकारी भंडार से लगभग 5,00,000 मीटिंक टन एल्युमीनियम बेचने पर विचार कर रहा है जो बाजार में कीमतों को कम करने और एशियाई राष्ट्र के उत्सर्जन उद्देश्यों को पूरा करने में मदद करेगा। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!